disha bhoomi

New Delhi देश में पिछले 5 दिनों से लगातार 12 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सोमवार को नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 9,875 केस मिले हैं। वहीं, 7,254 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हुई है। कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 77 हजार के पार पहुंच गई है।
केरल में सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। 2,354 नए संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां देश भर के करीब एक चौथाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश में एक दिन पहले रविवार को 12,781 जबकि शनिवार को 12,899 केस मिले थे। बीते 7 दिन में ही 82 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं
केरल में पॉजिटिविटी रेट 16.08%
यहां सोमवार को सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। केरल में एक्टिव केस 22,278 और पॉजिटिविटी रेट 16.08% है। राज्य में कोरोना ने 5 लोगों की जान ली है और 2,072 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 17,328 कोविड टेस्ट किए गए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना से 2 की मौत
केरल के बाद महाराष्ट्र में 2,354 नए केस दर्ज किए गए हैं । महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24,613 और पॉजिटिविटी रेट 10.36% दर्ज किया गया। कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,485 है। रविवार को महाराष्ट्र में 4,004 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 9.57% पाया गया था।
दिल्ली में कोरोना 1000 के पार
राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1060 नए कोरोना केस मिले हैं। देखा जाए तो देश में हुई कुल 17 मौतों में अकेले 6 दिल्ली में ही हुई हैं। यहां एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 5,375 हो गई है, जो कि एक दिन पहले रविवार को 5,542 थी।
राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 10.09% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 8.41% था। रिकवर होने वालों की संख्या 1,221 है। पिछले 24 घंटे में यहां 10,506 कोविड सैंपल की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *