सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. बुद्धि, व्यापार, धन, विद्या, कंप्यूटर, तकनीक जैसे क्षेत्रों के कारक ग्रह बुध अब जल्द ही सीधी चाल चलने वाले हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक, 16 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. हालांकि, बुध ग्रह अभी सिंह राशि में ही वक्री अवस्था में हैं और 15 सितंबर तक इसी अवस्था में सिंह राशि में ही गोचर करेंगे.

लेकिन, 16 सितंबर को सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे. जब कोई ग्रह किसी राशि में वक्री अथवा मार्गी होता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को सौम्य ग्रह माना जाता है, इसलिए वक्र अवस्था में इनका प्रभाव कमजोर हो जाता है, लेकिन जैसे ही यह मार्गी होते हैं तो इनका प्रभाव बढ़ जाता है.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 16 सितंबर को बुध ग्रह दोपहर 1:21 मिनट पर पर मार्गी होंगे. मार्गी का मतलब यह होता है कि ग्रह सीधी चाल चलेगा. कुछ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी फलदायी रहेगा. इनमें कर्क, कन्या, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा.

ये हैं वो भाग्यशाली चार राशियां!

मिथुन राशि: क्योंकि बुध मिथुन राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना बेहद खास होगा. अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं. मिथुन राशि के जातक के लिए बुद्ध का मार्गी होना शुभ परिणाम लेकर आएगा. धन-संपदा में भी वृद्धि के योग बनेंगे.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना भी मंगलकारी माना जा रहा है. सुख समृद्धि इस राशि के जातकों को मिलेगी. मेहनत का फल प्राप्त होगा. लंबे समय से रुके कार्य संपन्न होंगे. दांपत्य जीवन बेहतर होगा, आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए करियर से लेकर व्यापार तक में बुध का यह गोचर भाग्यशाली साबित होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, व्यापार में तरक्की हो सकती है, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. बीमार जातकों को राहत मिलेगी.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना बेहद शुभ माना जा रहा है. जीवन में सकारात्मकता आएगी. अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ खुशखबरी भी मिल सकती है.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Ayodhya News, Life18, Local18, Zodiac Signs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *