Disha Bhoomi

Ghaziabad |  गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल एंड कैंसर इन्सटीट्यूट संजयनगर का दावा है कि उन्होंने एक साल में 100 कैंसर रिंकस्ट्रक्टिव एवं प्लास्टिक सर्जरी करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दावा है कि ओंको प्लास्टिक सर्जरी विद फ्लैप री-कंस्ट्रक्शन का ये डेटा दिल्ली-एनसीआर के सभी कैंसर अस्पतालों की तुलना में ज्यादा है।
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉस्पिटल समूह के निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा ने कहा, ‘पहले की तुलना में आज हमारे देश में कैंसर जैसी लाइलाज लगने वाली बीमारी का बहुत बेहतर इलाज होने लगा है। ये न सिर्फ टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड है बल्कि कैंसर को जड़ से खत्म करने में भी सक्षम है। यशोदा हॉस्पिटल संजयनगर में हाई एंड टैक्नोलॉजी और भारतीय सेना के पूर्व डॉक्टरों के मिश्रण से एक साल में 100 से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी हुई हैं, जो एक रिकॉर्ड है।’
रोबोटिक सर्जरी से ब्लड लॉस कम
आर्मी हॉस्पिटल के पूर्व प्लास्टिक सर्जन कर्नल डॉक्टर मुहम्मद आलम परवाज, शिवम डंग, मेजर जनरल नवदीप की टीम हर महीने 30-40 सर्जरी कर रही है। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से ट्रेंड कैंसर सर्जन, डॉक्टर अरविन्द कुमार त्यागी सहित डॉ. आदर्श कुमार की टीम ने हाइली सक्सेसफुल ओंको-रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी पूरी की। यशोदा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा, यहां रोबोटिक तकनीक से भी कैंसर सर्जरी हो रही है। इससे न केवल ब्लड लॉस कम होता है, बल्कि इसका रिकवरी रेट भी बहुत बेहतरीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *