Modinagar। बेटी की शादी के बाद देनदारी के लिए रखी करीब 10 लाख की नकदी घर में काम करने वाली एक महिला लेकर चंपत हो गई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
गोाविन्दपुरी की सुचेतापुरी काॅलोनी निवासी मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी गर्म पट्टी बनाने की फैक्ट्री है। करीब 10 दिन पहले उनकी बेटी की शादी थी। शादी के बाद देनदारी के लिए उन्होंने 10 लाख रूपयें घर में लाकर सुरक्षित स्थान पर रखे थे। आरोप है कि इसी बीच मौका मिलने पर घर में काम करने वाली मुन्नी नामक एक महिला जो गोाविन्दपुरी की सुदामापुरी काॅलोनी के एक किराए के मकान में रहती थी चोरी कर ले गई। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित मुकेश ने घटना की जानकारी गोविन्दपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला व उसके दो पुत्रों को चौकी बुलाया गया और पुलिस ने जानकारी ली। अगले दिन पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले ही नामजद महिला अपने दो पुत्रों व पुत्रवधु को लेकर घर का सारा सामान छोड़कर देर रात्री फरार हो गई। पीड़ित ने महिला चोर मुन्नी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *