हाइलाइट्स
गुरु रंधावा का नया गाना ‘मून राइज’ 10 जनवरी को रहा रिलीज.
शहनाज गिल के साथ अफेयर के हो रहे हैं चर्चे.
मुंबई. संगीत की दुनिया में इन दिनों एक कपल को लेकर चर्चे काफी हैं. दोनों का साथ दिखना, मस्ती करना और एक दूसरे के लिए केयर दिखाना लोगों को बात करने का मौका दे रहा है. हम बात कर रहे हैं फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की. दोनों का जल्द ही नया गाना ‘मून राइज’ (Moon Rise) रिलीज होने वाला है. इसे लेकर दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं. हाल ही उनके नए गाने का पोस्टर सामने आया, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पोस्टर पर हंगामा बरप रहा है. आइए, पूरा मामला समझने की कोशिश करते हैं.
गुरु रंधावा और शहनाज गिल को बीते कुछ समय से लगातार साथ देखा जा रहा है. दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को पसंद भी आ रही है. हाल ही दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें गुरु फोटोशूट के दौरान शहनाज की ड्रेस ठीक करते दिखे थे. वहीं, शहनाज की क्यूटनेस पर वे ब्लश करते दिख रहे थे. दोनों की ये बॉन्डिंग देख फैंस को उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार है.
(फोटो साभार: गुरु रंधावा इंस्टाग्राम)
गुरु रंधावा से पूछ रहे कारण
पिछले कुछ समय में शहनाज ने अपनी बातों और चेंज लुक से सभी को इम्प्रेस किया है. उनके बोलने के अंदाज के कारण कई लोग उन्हें पसंद करते हैं. ऐसे में जब गुरु के नए गाने ‘मून राइज’ का जब पोस्टर सामने आया तो लोगों को एक बात अखर गई. दरअसल, पोस्टर में सभी का नाम है बस, शहनाज गिल का नाम मिसिंग है. ये बात शहनाज के फैंस को नहीं भा रही है. फैंस ने इसे लेकर गुरु रंधावा की क्लास लेना शुरू कर दिया है. फैंस गुरु से पूछ रहे हैं कि शहनाज का नाम पोस्टर से मिसिंग क्यों है? एक फैन ने लिखा, ‘मैं इसे प्रमोट नहीं करूंगा क्योंकि इसमें शहनाज का नाम नहीं है.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘जिसकी वजह से लाइम लाइट मिल रही, उसी का नाम पोस्टर में नहीं.’
बता दें कि शहनाज और गुरु पर पिक्चराइज ‘मून राइज’ 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है. फैंस इसे लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Guru Randhawa, Shehnaaz Gill
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 08:42 IST
