चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे. बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है.

मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें.

बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 00:02 IST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *