रामकुमार नायक/रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे फुंडहर निवासी नेहा निषाद युवाओं के बीच मिसाल पेश कर रही हैं. अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने वाली नेहा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी IPS, IAS से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. नेहा फुंडहर चौक पर फास्ट फूड बेचती हैं. इसके बाद जब उसे वक्त मिलता है तो वो सोशल मीडिया में एक्टिव हो जाती है. इंस्टाग्राम पर उसके 33 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. नेहा ज्यादातर छत्तीसगढ़ी सेड कविताएं पोस्ट करती हैं. नेहा जो भी कंटेंट इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर पोस्ट करती हैं वो उसके खुद के लिखे होते हैं. नेहा की क्रिएटिविटी को लोग खूब पसंद करते हैं.
नेहा निषाद ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि वो सड़क किनारे अपनी दुकान में चिल्ली, चाऊमीन, एग रोल, भुंजी, पाउच जैसे फास्ट फूड बेचती हैं. रायपुर के VIP रोड में फुंडकर चौक पर नेहा फास्ट फूड की दुकान लगाती हैं. फुंडकर चौक के पास से एनर्जी पार्क यानी ऊर्जा पार्क, कमल विहार, राममंदिर और एयरपोर्ट इसी रास्ते से जाते हैं. ऐसे में नेहा यहां अपनी दुकान बहुत अच्छे से चला लेती है. इस स्थान पर यह दुकान काफी पहले से संचालित हो रहा है, लेकिन लगभग तीन साल पहले नेहा के पिता का एक्सीडेंट हो गया था, तब से दुकान की बागडोर उसके हाथों में है.
दुकान चलाकर नेहा अपने पिता का इलाज भी करवा रही है. नेहा के इंस्टाग्राम अकाउंट में 33,000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं. नेहा अपनी इंस्टाग्राम में शायरी, छत्तीसगढ़ी सॉन्ग, खुद के वीडियो बना कर पोस्ट करती है. पहले वो सामान्य वीडियो अपलोड करती थी, लेकिन बाद में उसके खुद से बनाये शायरी को अपलोड करने पर लोग उसके कंटेंट को खूब पसंद कर रहे हैं.
नेहा ने बताया कि वो फास्ट फूड का स्टॉल इसलिए लगाती हैं क्योंकि घर की स्थिति ठीक नहीं है. मेरा कोई भाई नहीं है. घर की बड़ी बेटी होने के नाते मैं अपना फर्ज निभा रही हूं. मैं और मां दुकान में रहते हैं.
.
Tags: Chhattisgarh news, Food 18, Food Instagrammers, Instagram, Local18, Raipur news, Street Food
FIRST PUBLISHED : July 14, 2023, 15:59 IST
