मुबंई. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और फेमस इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं. दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन और पार्टी एंजॉय करते हुए देखा जाता है. इसके साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं. कुछ ऐसा ही एक फिर से सोशल मीडिया पर कपल को अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा गया.
दरअसल, कपल को बीती रात बंटी सचदेवा के घर के बार दोनों को देखा गया. इसके बाद सुजै न ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्सलान, रिया चक्रवर्ती और भाविनी सेठ के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एक जैसे दिमाग वाले लोग चमकते हैं.
सुजैन की फोटो पर पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्ट और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया है. हालांकि इन सभी में अर्सलान का कमेंट सोशल मीडिया पर के दिलों दिमाग पर छा गया. इसके अलावा अर्सलान ने भी अपनी लव लेडी की फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, “आई लव यू बेबी”. इसे उन्होंने सुजैन को टैग किया है.
फोटो साभार @Arslan Goni इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि बीते साल 26 अक्टूबर को अर्सलान ने सुजैन खान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल जरूर कर दिया था. अर्सलान ने ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे डार्लिंग. मैं प्रार्थना करता हूं कि, आपके पास एक अच्छा साल और एक अद्भुत जीवन हो, मैंने अपने जीवन में आपका सबसे अच्छा दिल देखा है और यह एक बेहतरीन तस्वीर है. भगवान आपको वह सब कुछ प्रदान करें, जो आप चाहती हैं. ढेर सारा प्यार.”
आपको याद दिला दें कि अर्सलान को डेट करने से पहले, सुज़ैन ने ऋतिक रोशन से शादी की थी, जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं. सुजैन से अब अलग होने के बाद ऋतिक अब सबा आजाद को डेट कर रहे हैं वहीं सुजैन अर्सलान को डेट कर रही हैं. हालांकि ऋतिक की सुजैन के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Sussanne Khan
FIRST PUBLISHED : November 14, 2022, 09:56 IST
