मुबंई. टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) के निधन से एक बार फिर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई उनके मौत को लेकर शॉक्ड है. सिद्धांत की मौत को आज 4 दिन हो गए लेकिन उनकी फैमिली से लेकर दोस्तों को ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि वह अब उनके बीच नहीं हैं. कुछ ऐसा ही हाल उनकी राखी बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) का भी है. आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मुहंबोले भाई को लेकर एक बेहद इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है. इसमें उनका दर्द साफ देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 11 नवंबर को निधन हो गया. सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी वह गिर पड़े थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नकी उम्र केवल 46 थी . मालूम हो कि सिद्धांत ‘कुसुम’, ‘वारिस’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ जैसे शो के लिए फेमस हैं.
(Photo Credit -@artisingh5)
सिद्धांत की थी लाडली बहन
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को याद कर आरती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल लिखा है. पोस्ट में उन्होंने अपने राखी भाई के संग कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं.
(Photo Credit -@artisingh5)
(Photo Credit -@artisingh5)
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में लिखा,’ साल 2007 से लेकर अब तक सिर्फ प्यार दिया. लाडली थी मैं आपकी. आपने कहा था कि आप हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक सितारे बने रहेंगे लेकिन सितारा तो तब बनते हैं जब चले जाते हैं. ऐसी गाइडंस मुझे नहीं चाहिए थी.’
हमेशा करती रहेंगी अपने भाई से प्यार
आरती ने अपने पोस्ट के आखिरी में आगे लिखा है, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करती थी और हमेशा करती रहूंगी. जब आपसे पहली बार मुलाकात हुई थी तो लगा नहीं थी कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी क्योंकि रिश्तों के मामले में थोड़ी कच्ची हूं, लेकिन आपने सब संभाल लिया. मैं आपकी बहन हमेशा के लिए बनूंगी. बहुत कुछ है कहने को. जब मिलूंगी तब कहूंगी. दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे भाई.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arti Singh, Entertainment news., Television, TV Actor
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 09:47 IST
