हाइलाइट्स
आप यदि बिजनेस करते हैं तो आपका बिजनेस सुदूर क्षेत्रों तक फैलेगा.
यदि आप गवर्नमेंट जॉब में हैं तो यह समय आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा.
आपकी इनकम में ग्रोथ होगी और आप इस महीने जरूरत की चीजें खरीद पाएंगे.
सितंबर 2023 का महीना 8 राशिवालों के लिए बहुत ही अच्छा हो सकता है. इस माह में वृष, सिंह, तुला समेत 8 राशि के जातकों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी और बिजनेस की दृष्टि से सितंबर 2023 इन लोगों के लिए अच्छा साबित होगा. इन पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी. धन-संपत्ति, बैंक बैंलेस आदि में वृद्धि होगी. आइए जानते हैं कि इन 8 राशिवालों के जीवन में सितंबर में कैसे सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे.
सितंबर 2023 की लकी राशियां
वृषभ
वृषभ राशिवालों के लिए सितंबर का महीना काफी अनुकूल रहेगा. आप यदि बिजनेस करते हैं, तो आपका बिजनेस सुदूर क्षेत्रों तक फैलेगा और आपको कई काम के आर्डर मिलेंगे. कुछ बड़े लोगों का साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी. यदि आप जॉब करते हैं, तो यह मान कर चलिए कि आपका कठिन समय अब समाप्त हो गया है और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपके आस-पास के लोग भी आपसे खुश नजर आएंगे. आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है. इस महीने आपके खर्चे काफी रहेंगे, लेकिन इनकम भी अच्छी होगी, इसलिए कोई बहुत ज्यादा परेशानी की बात नहीं है.
मिथुन
यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा. इनकम बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे. खर्चों में कमी आएगी और इनकम बढ़ेगी. आपकी कम्युनिकेशन और भी ज्यादा शार्प होगी और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का पूरा अवसर मिलेगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा और आप कोई नई प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन पार्टनर से कुछ कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें. नौकरीपेशा लोग अपने काम को एंजॉय करेंगे और अपनी मेहनत के दम पर अच्छा मुकाम पाएंगे.
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी 7 राशिवालों के लिए लकी, बरसेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, प्रॉपर्टी, नौकरी, धन क्षेत्र में लाभ ही लाभ
सिंह
यह महीना आपको अपनी बुद्धिमानी का फायदा उठाने का पूरा मौका देगा. इसकी वजह से आपके बिजनेस में कुछ नई डील होंगी और आप अपने काम को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आपको अपने दिल और दिमाग की बात दोनों को सुनना चाहिए और उसके बाद सही निर्णय लेना चाहिए. बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी. केवल किसी ऐसे बिजनेस से बचकर रहें, जो गवर्नमेंट के विरुद्ध जाता हो. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में काफी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपकी भागदौड़ बनी रहेगी, जिसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे, लेकिन आपको अपने काम की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा.
तुला
आप बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं. अभी आपके खर्चों में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी, जो आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगी. हालांकि अभी आपकी इनकम में भी जबरदस्त तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी. इससे आपको आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी.
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के लिए घर कब लाएं गणपति? क्या है शुभ मुहूर्त? अमंगल से बचने के लिए ध्यान रखें यह बात
वृश्चिक
आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी. महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप इस महीने को अच्छी तरह एंजॉय कर सकेंगे. बिजनेस के सिलसिले में भी काफी यात्राएं होंगी. इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा और प्रॉफिट भी होगा. गवर्नमेंट सेक्टर से भी जबरदस्त लाभ होगा. यदि आप गवर्नमेंट जॉब में हैं तो यह समय आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा. प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं, तो यह समय उन्नतिदायक होगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस सफलता की कगार पर खड़ा होगा, जिससे आप काफी मजबूत स्थिति में आएंगे. सामाजिक तौर पर आपको अच्छी स्थिति का अनुभव होगा.
धनु
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस महीने आपके कार्यभार में बढ़ोतरी होगी. आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपको पद प्रतिष्ठा मिलेगी. इससे आप काफी खुश नजर आएंगे. भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम बनेंगे और आर्थिक लाभ भी होगा. आपके पास कई जगहों से पैसा आएगा. पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी. कोई नया कर्ज लेने की सोच सकते हैं. बिजनेस के लिए भी समय अच्छा चल रहा है. अभी आपको यात्रा से भी लाभ होगा और खुद के प्रयासों से भी.
कुंभ
आपके जीवनसाथी को मान सम्मान की प्राप्ति होगी. यदि वे नौकरी करते हैं या कोई बिजनेस करते हैं, तो इस महीने उनके काम में अच्छी सफलता मिलेगी. आपको भी अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी और बिजनेस पार्टनर का सपोर्ट मिलने से काम आगे बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, इसलिए काम पर ज्यादा ध्यान दें.
मीन
सितंबर का महीना मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी इनकम में ग्रोथ होगी और आप इस महीने जरूरत की चीजें भी खरीद पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह अच्छा रहेगा. आप अपनी मेहनत की कमाई से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे और कुछ बैंक में डिपॉजिट भी करेंगे. इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. बिजनेस करने वालों को अपने काम पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा. मार्केट की डिमांड को समझते हुए आगे बढ़ने से आपको फायदा होगा. अपने बिजनेस पार्टनर पर भी थोड़ा भरोसा रखें. विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है.
.
FIRST PUBLISHED : September 07, 2023, 12:43 IST
