साउथ फिल्मों के लिए पिछला साल 2022 काफी बेहतरीन रहा है. ऐसे में मेकर्स इस साल 2023 में काफी उम्मीदों के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रहे हैं, जिनका ऐलान पिछले साल ही हो चुका था. इसमें कुछ फिल्मों की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और इनकी रिलीज डेट भी सामने आई गई है. ‘पुष्पा’ से लेकर ‘बाहुबली’ तक, टॉलीवुड की कई फिल्मों ने हिंदी के दर्शकों को भी अपना दीवाना बना दिया है. ऐसे में लोग साउथ की फिल्मों को देखने के लिए काफी बेताब हैं. इसी कड़ी में आपको साउथ की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे 2023 में काफी उम्मीदें हैं. देखिए लिस्ट…
