palak tiwari- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/PALAKTIWARII
संजय दत्त के साथ काम कर रही हैं Palak Tiwari

Palak Tiwari On The Virgin Tree: टेलीविजन स्टार Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पलक, सलमान खान की फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में पलक ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है और इसी के साथ ही Palak Tiwari ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। पलक तिवारी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आने वाली हैं। निर्देशक सिद्धांत सचदेव हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘The Virgin Tree’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में पलक तिवारी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ईडी दफ्तर पहुंचीं Nora Fatehi, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही पूछताछ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Palak Tiwari ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। पलक ने कहा, ‘मैं संजय सर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। उनके पास बहुत ज्ञान है जो वह हम सभी को प्रदान कर सकते हैं। सनी के साथ काम करना बहुत अच्छा है। वह स्क्रीन पर स्वाभाविक रूप से बहुत मजाकिया और आकर्षक हैं। पूरी कास्ट शानदार है। बता दें कि फिल्म ‘The Virgin Tree’ की शूटिंग इन दिनों पुणे में चल रही है। सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट से कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

Avatar 2: जानिए जेम्स कैमरून को फिल्म बनाने में क्यों लगे 13 साल? बताया कारण

पलक तिवारी का हार्डी संधू संग ‘बिजली बिजली’ म्यूजिक वीडियो सुपरहिट हुआ था। पलक ने अपने पहले ही म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद से उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट आ चुके हैं। पलक तिवारी आज के समय में सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी हैं। पलक को इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पलक तिवारी की मां Shweta Tiwari की बात करें तो उन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं और उन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

TRP Report: अनुपमा की रेटिंग में आई गिरावट, बिग बॉस ने मारी टॉप 5 में एंट्री, जानिए कौन है नंबर 1

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *