Best Place For Honeymoon- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस

नवंबर से शादियों का सीजन शुरु हो जाता है। शादी के बाद हर कपल हनीमून के लिए निकल पड़ता है। हाल ही में अगर आपकी शादी हुई है या होने वाली है तो आप भी हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे होंगे। हनीमून पर कपल्स एक दूसरे का साथ सुकून भरा और क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। हनीमून डेस्टिनेशन चुनने को लेकर हर कपल की अलग पसंद हो सकती है। किसी को बीच पसंद होते हैं तो कोई बर्फबारी देखने निकल पड़ता है। किसी को हरे-भरे पहाड़ लुभाते हैं तो कोई ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करता है। वैसे सर्दियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। आप इन शानदार हनीमून डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

  1. डलहौजी (Dalhousie)- हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत सा शहर है डलहौजी। जहां आप अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं। सर्दियों में लोगों को ये डेस्टिनेशन काफी पसंद आता है। बर्फ से ढके ऊंचे देवदार के पेड़ और चाय के बागानों से आती सुगंध आपकी ट्रिप को खूबसूरत बना देंगी। नवंबर से फरवरी तक डलहौजी घूमने का सबसे अच्छा मौसम होता है। 3-4 दिन की ट्रिप के लिए ये बेस्ट प्लेस है। डलहौजी  में स्टार विलेज फन एंड फूड कैफे, कलातोप खज्जियार सैंक्चुअरी, सेंट फ्रांसिस चर्च, सेंट जॉन्स चर्च जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
  2. ऊटी (Ooty)- भीड़ से दूर सुकून के पल बिताने हैं तो ऊटी शानदार प्लेस है। कपल्स के लिए ये काफी अच्छी जगह है। ऊटी का रोमांटिक मौसम आपके प्यार को और बढ़ा देगा। ये साउथ के सबसे फेमस हिल स्टेशन में से है। तमिलनाडु में बसा ऊटी नवंबर से फरवरी तक घूमने के लिए बेस्ट है. यहां आप गवर्नमेंट रोज़ गार्डन, ऊटी बोट हाउस, द टी फैक्ट्री, गवर्नमेंट बॉटनिकल गार्डन खास टूरिस्ट प्लेस हैं।
  3. जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir)- धरती पर स्वर्ग कहीं है तो वो है जम्मू और कश्मीर। सफेद बर्फ से ढ़की चोटियों को देखने का मज़ा अपने पार्टनर के साथ ले सकते हैं। हनीमून के लिए आप जम्मू कश्मीर जा सकते हैं। इस वक्त बर्फबारी का भी मज़ा ले सकते हैं। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अलची मठ, स्पितुक मठ, रघुनाथ मंदिर, हजरतबल तीर्थ, डल झील घूमने के लिए बेस्ट हैं।
  4. वायनाड (Wayanad)- हनीमून के लिए साउथ का केरल भी अच्छा डेस्टिनेशन है। वायनाड जाकर आप फुल एडवेंचर कर सकते हैं। अक्टूबर से मार्च तक का सीजन वायनाड के घूमने ले अच्छा है। न्यूली कपल्स के लिए बेस्ट जगह है। वायनाड में नेचर को करीब से निहार सकते हैं और मसाला बागानों की सैर कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग और कई एक्टिविटीज भी होती हैं।
  5. जैसलमेर (Jaisalmer)- अगर आपको बहुत ठंडी जगह नहीं जाना तो सर्दियों में जैसलमेर धूमने का भी प्लान कर सकते हैं। नॉर्थ इंडिया वाले लोगों को इसके लिए लंबा सफर भी तय नहीं करना होगा। राजस्थान का जैसलमेर कला और संस्कृति के लिए फेमस है। यहां के ऐतिहासिक किले, रेत के टीले आपको काफी अट्रैक्ट करेंगे। हनीमून के लिए जैसलमेर अच्छी जगह हो सकती है। यहां जैसलमेर का किला, गड़ीसर झील, सलाम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली घूम सकते हैं।

भारत में इन जगहों पर होता है विदेशों जैसा न्यू ईयर सेलिब्रेशन, आज ही बना लें घूमने का प्लान

 

Latest Lifestyle News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *