नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के सेट पर चोट लग गई थी. एक्ट्रेस को चोट से उबरे हुए कुछ वक्त ही हुआ है और वे अब पूरे जोश के साथ अपनी फिटनेस रुटीन को फॉलो कर रही हैं. शिल्पा हमेशा फिटनेस गोल्स को पूरा करती रही हैं और सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन चोट के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और काम करना जारी रखा.

एक्ट्रेस ने आज एक ‘मंडे मॉटिवेशन’ वीडियो शेयर किया जो काफी प्रेरित करता है. उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा और उन लोगों को प्रेरित किया जो अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्हें फॉलो करते हैं. शिल्पा ने लिखा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन आपके सामने किस तरह की चुनौती पेश करता है, कदम उठाना और उसका सामना करना जरूरी है.’

Tags: Shilpa shetty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *