नई दिल्ली-  शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के गानों ने ऑडियंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म के गानों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने लायक है. फिल्म में दोनों ही कलाकारों के लुक ने भी ऑडियंस को दीवाना बना दिया है. टीजर के रिलीज के बाद से ही ऑडियंस ट्रेलर आउट होने का इंतजार कर रही है. एक्शन से भरपूर ये फिल्म 25 जनवरी को थिएटर में दस्तक देने जा रही है.

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, फिल्म को लेकर लगातार बवाल भी बढ़ते ही जा रहे हैं. इंडस्ट्री के अंदर से भी कई जाने-माने चेहरों ने फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ की निंदा करते हुए मेकर्स को खरी-खोटी सुना डाली है. ‘बेशरम रंग’ का विरोध करने वाले नामों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और ‘महाभारत’ में भीष्म का किरदार अदा कर घर-घर में पहचान हासिल करने वाले मुकेश खन्ना भी हैं.

अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म को अश्लील और असभ्य बता डाला है. साथ ही विवेक के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण के कपड़े (बिकिनी) भारतीय सभ्यता का अपमान है.

Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Shah rukh khan, Swara Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *