नई दिल्ली–  सोनी टीवी का बिजनेस पर आधारित पॉपुलर रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) के सीजन वन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस शो ने कई कंटेस्टेंट के साथ-साथ जजों की किस्मत भी पलट दी है. ‘शार्क टैंक इंडिया’ ने शो के जजों को घर-घर में पहचान दिलाई है. शो के सीजन 1 की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सीजन 2 लाया गया, लेकिन सीजन 2 ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ टेलीकास्ट के पहले दिन से किसी-न-किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

एक बार फिर ‘शार्क टैंक इंडिया’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. शो पर शार्क्स के बीच हो रही तू-तू, मैं-मैं और ड्रामा को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बिजनेस शो की तुलना अब सीरियल से कर डाली है. सोशल मीडिया पर शो को लेकर हो रही चर्चा के बीच शादी.कॉम के मालिक अनुपम मित्तल का भी बड़ा मजेदार जवाब सामने आया है.

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ की तुलना कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से कर डाली, जिस पर अनुपम मित्तल ने भी तंज कसते हुए जवाब दिया है. अनुपम ने एक ट्वीट में सवाल पूछा था कि क्या ट्विटर अब नया ‘क्योरा’ बन रहा है? जिसके जवाब में एक ट्विटर यूजर कहते हैं, “शार्क टैंक इंडिया ‘ससुराल सिमर का’ जरूर बन गया है”. अनुपम मित्तल ने इस ट्वीट का जवाब अपने अंदाज में दिया, जिसके बाद शो के कई फैन्स उनसे नाराज हो गए.

Tags: Entertainment news., TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *