सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शनि न्याय और कर्म के देवता हैं. ऐसे में जब भी उनका किसी राशि में गोचर हो या नक्षत्र परिवर्तन हो तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यूं तो शनि ग्रह मार्च 2023 से राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर रहे हैं. लेकिन अब वह शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं.

शनि 22 अगस्त से आगामी 15 अक्टूबर तक शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में वक्री अवस्था में गोचर करते रहेंगे. शनि के इस नक्षत्र में वक्री अवस्था में रहने से सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषी की मानें तो राहु का नक्षत्र शतभिषा लक्ष्मी प्रदायक होता है और जब इसके प्रथम चरण में शनि का गोचर हो तो ऐसे में शनि भी लाभ प्रदायक हो जाते हैं.

बस कुछ दिन और… फिर शनि चलेंगे सीधी चाल, ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल, चमकेगा भाग्य!

इनके लिए दो महीने तक लाभदायक स्थिति
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. शनि ग्रह के वक्री और गोचर करने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव रहता है. शनि देव अभी व्रकी अवस्था में हैं, लेकिन अब वह शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका असर प्रमुख रूप से पांच राशियों में देखने को मिलेगा. इसमें सिंह, मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के जातक शामिल हैं. बताया कि ऐसे तो सभी राशियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन इन पांच राशि के जातकों को 15 अक्टूबर तक ज्यादा लाभ होगा.

शनि बदलेंगे इन पांच राशियों का भाग्य!

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत उत्तम रहने वाला है. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी. इतना ही नहीं, अगर किसी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस दौरान यात्रा करने वाले जातकों को विदेश जाने का भी मौका मिलेगा. शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में शनि के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के करियर में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन चार चांद लाएगा. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को भी कामयाबी मिलेगी. घर परिवार में आपसी सौहार्द्र बढ़ेगा.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन लाभ होगा, करियर में सफलता मिलेगी. कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी. सीनियर का साथ मिलेगा, आय में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Ayodhya News, Life18, Local18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *