भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बने हैं. अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय रखा है. न्यूज मिलने के बाद दोनों को फैंस से ढेरों बधाई मिल रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अकाय नाम का अर्थ क्या होता है. आज हम आपको बताएंगे कि अकाय नाम का अर्थ क्या होता है.

नाम का क्या अर्थ

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय रखा है. इसका अर्थ होता है जिसका शरीर ना हो, जो देहरहित हो, जिसका कोई आकार ना हो,जो निराकार हो.

पोस्ट में क्या लिखा

विराट ने सोशल मीडिया पर डाले अपने पोस्ट में लिखा कि "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है. हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।" बता दें कि विरोट कोहली के इस पोस्ट के बाद लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. क्रिकेट और सिनेमा जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है.

2017 में हुई थी शादी

विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी. इसके बाद पहली बार 2021 में ये कपल माता-पिता बने थे. अनुष्का ने अपनी बेटी वामिला को जन्म दिया था. बता दें कि विराट फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने निजी कारणों के चलते इस सीरीज से छुट्टी लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *