नई दिल्ली. विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार था. उनके अचानक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के फैंस सहित बॉलीवुड स्टार भी लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक ट्वीट कहा है कि उनका जाना बेहद दुखद है.
अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विक्रम गोखले सर द्वारा निभाई गई उनकी भूमिकाओं में काफी गंभीरताएं थीं. वह हमेशा डटे रहे. मुझे उनके साथ स्क्रीन टाइम शेयर करने का सौभाग्य मिला. उनका जाना बेहद दुखद है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले. आरआईपी विक्रम सर. उनके परिवार के प्रति संवेदना. ओम शांति.’
Twitter Printshot
वहीं, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने भी एक ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘बेहतरीन प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, उनके प्रदर्शन के लिए हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. ओम शांति.’
Twitter Printshot
टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अली गोनी ने विक्रम गोखले के निधन की खबर के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे विक्रम गोखले सर.’ बता दें, विक्रम गोखले 82 साल के थे और विक्रम बीते 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी.
Twitter Printshot
विक्रम गोखले ‘अग्निपथ’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अभिनय का जौहर दिखा चुके थे. ईटाइम्स ने सुत्र के हवाले से बताया है कि विक्रम गोखले के पार्थिव शरीर को सुबह बालगंधर्व सभागृह ले जाया जाएगा, जहां उनके दोस्त और परिवारजन अंतिम दर्शन कर सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood actors, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 00:44 IST
