हाइलाइट्स
18 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Xiaomi 13 Ultra
फोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर
नए मॉडल में Leica ऑप्टिक्स और कैमरा मोड्स दिए जाने की संभावना है
नई दिल्ली. Xiaomi ने पहले ही ये कंफर्म कर दिया है कि कंपनी Xiaomi 13 Ultra को चीन में लॉन्च करेगी. साथ ही इसे ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा. ये कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसे 18 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल इस फोन की लॉन्चिंग से पहले इसके कुछ कुछ तस्वीरें, फीचर्स और कीमत लीक के हवाले से सामने आईं हैं.
डिजाइन की बात करें तो लीक्स के मुताबिक फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही इसके रियर में बड़ा कैमरा मॉड्यूल होगा. बाकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स से ये पता चला है कि अपकमिंग फोन में 6.7-इंच Samsung LTPO E6 AMOLED QHD+ 120Hz डिस्प्ले होगा. साथ ही इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर होगा.
कैसा होगा कैमरा?
लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन में 1-इंच 50MP Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और दो 50MP के टेलीफोटो लेंस होंगे. फोन का फ्रंट कैमरा 32MP का होगा. फोन में Leica ऑप्टिक्स और कैमरा मोड्स दिए जाने की संभावना है. ये फोन IP68 रेटेड होगा.
इस अपकमिंग फोन में 90W चार्जिंग के साथ 4900mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है. साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा.
क्या होगी कीमत?
लीक से ये जानकारी सामने आई है कि फोन को 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वाले तीन वेरिएंट में उतारा जाएगा. इनकी शुरुआती कीमत CNY 6,299 (लगभग 75,100 रुपये) होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 5G Smartphone, Tech news, Tech news hindi, Xiaomi
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 20:44 IST
