सर्वेश श्रीवास्तव/ अयोध्या. सनातन धर्म में हरितालिका तीज का बड़ा अधिक महत्व माना जाता है. हर साल यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सनातन धर्म को मानने वाली सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए व्रत रखती है तो वही कुंवारी कन्या अच्छा वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती है.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा. इस दिन पति की दीर्घ आयु के लिए सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं. इतना ही नहीं हरतालिका तीज के दिन दान करने का भी विधान है. अगर जातक राशि के अनुसार दान पूर्ण करते हैं तो उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है.

हरितालिका तीज पर राशि अनुसार करें दान

मेष राशि : मेष राशि के जातक को हरतालिका तीज के दिन मसूर का दाल और लाल मिर्च दान करना चाहिए.
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का आशीर्वाद पाने के लिए हरतालिका तीज के दिन दूध-दही और चावल का दान करना चाहिए.
मिथुन राशि : मिथुन राशि की जातक को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए हरी चूड़ियों का दान देना चाहिए.
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए चांदी के पायल का दान करना चाहिए.
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गुड और गेहूं का दान करना चाहिए.
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ीयां दान करना चाहिए.
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गरीब असहाय लोगों को धन का दान करना चाहिए.
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को हरितालिका तीज के दिन चने का दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए.
मकर राशि : मकर राशि के जातकों को हरितालिका तीज के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए.
मीन राशि : मीन राशि के जातकों को भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए मौसमी फल और पीले रंग के कपड़े का दान करना चाहिए.

(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के अनुसार है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)

Tags: Astrology, Ayodhya News, Dharma Aastha, Local18, Religion 18, Uttar Pradesh News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *