नई दिल्ली: रजनीकांत (Rajnikanth) पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘बाबा’ के नए वर्जन की डबिंग में व्यस्त थे, जो सुपरस्टार के 72वें जन्मदिन पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. अब रजनीकांत ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करके फैंस को नई खुशी दी है. ट्रेलर 2 मिनट 7 सेकंड लंबा है.

सुनने में आया है कि निर्देशक सुरेश कृष्ण निजी स्तर पर फिल्म के सीन्स के काम की निगरानी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संगीतकार एआर रहमान ने भी निर्माताओं से फिल्म के नए वर्जन पर काम करने के लिए अनुरोध किया था.

Tags: Rajnikanth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *