हर्षिल सक्सेना
बारां. कोटा-बीना रेलवे लाइन पर गुना-बीना दोहरीकरण प्रोजेक्ट के अंतिम चरण का काम छह से 21 जनवरी तक चलेगा. इसके कारण राजस्थान के बारां जिले से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों को आंशिक व कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है. रेलवे ट्रैफिक मैनेजर हेमराज मीणा ने बताया कि पिपराई गांव गुनेरूबामोरी मुंगावली एम कंजिया स्टेशन पर फ्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण जिले से गुजरने वाली कई ट्रेनों को बंद किया है.
रेलवे के कोटा बीना दोहरीकरण में यह 27 किलोमीटर का सेक्शन है जहां अभी दूसरी लाइन चालू नहीं हुई है. छह से 21 जनवरी तक लगातार काम कर के इस सेक्शन पर भी दूसरी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी.
आपके शहर से (बारां)
उधर, कोटा सोगरिया के बीच चार किलोमीटर के सेक्शन पर काम चल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि 2011-12 के रेल बजट में मंजूर हुआ कोटा-बारां बीना दोहरीकरण प्रोजेक्ट जनवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा. वहीं, दोहरीकरण कार्य के चलते कोटा बीना रेलवे दोहरीकरण प्रोजेक्ट के अंतिम चरण का काम के चलते कोटा बीना, कोटा बीना मेमू ट्रेन को छह से 21 जनवरी तक रद्द किया है. ऐसे में इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही क्रॉसिंग के लिए ट्रेनों को स्टेशन पर भी नहीं रुकना पड़ेगा जिससे यात्रा का समय भी घटेगा.
दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे. वर्तमान में सुगरिया से गुना तक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है. सोगरिया से कोटा के बीच चार किलोमीटर की दूरी करणपुरा होने से इस ट्रैक पर कई ट्रेनों की आवाजाही बढ़ जाएगी. वहीं, 21 जनवरी से यात्री कोटा बीना रेलवे लाइन पर फिर से यात्रा कर सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Baran news, Indian Railways, Rajasthan news in hindi, Train Cancel, Train Time Table
FIRST PUBLISHED : January 05, 2023, 20:23 IST
