मुंबई: प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने जब बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘सोल्जर’ से बतौर लीड एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा था तो अपनी खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बना दिया. बबली नेचर वाली क्यूट गर्ल देखते ही देखते लाखों दिलों पर छा गई थीं. प्रीति ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को देकर अपने अभिनय क्षमता से फिल्मी पंडितों का भी दिल जीत लिया था. लीक से हटकर भूमिका निभाने वाली प्रीति अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं. फिल्मों के अलावा प्रीति और बिजनेसमैन नेस वाडिया (Ness Wadia) का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. ये रिश्ता करीब 5 साल चला लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि मामला थाने-पुलिस तक जा पहुंचा.
दरअसल, एक वक्त था जब प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया अक्सर फिल्मी पार्टियों, अवॉर्ड फंक्शन और क्रिकेट के मैदान पर साथ-साथ देखे जाते थे. ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों को ही खेल में इंटरेस्ट था, लिहाजा साल 2008 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को दोनों ने मिलकर खरीदा और बिजनेस पार्टनर बन गए. ऐसा माना जाता था कि दोनों लाइफ पार्टनर भी बनने वाले हैं, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते. नेस और प्रीति के ब्रेकअप की वजह नेस की मां को बताया गया.
5 साल तक रहा प्रीति जिंटा-नेस वाडिया का रिश्ता.
नेस की शर्त प्रीति को नागवार गुजरी
हालांकि प्रीति जिंटा ने कभी अपने रिश्तों पर कुछ बोला नहीं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेस वाडिया ने प्रीति के सामने फिल्मों में काम नहीं करने की शर्त रख दी थी. कहा अगर शादी करनी है तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ेगी. कहते हैं कि प्रीति शादी के बाद खुद एक्टिंग छोड़ देती लेकिन उन्हें नेस का थोपा गया शर्त पसंद नहीं आया. स्वाभिमानी एक्ट्रेस ने इसी वजह से नेस दूरी बना ली. चूंकि नेस की मम्मी को प्रीति से मिलना-जुलना पसंद नहीं था, संभव है कि मां की खातिर ऐसी शर्त रख दी हो. खैर सच क्या है ये तो नेस और प्रीति ही जानते होंगे, लेकिन ब्रेकअप के बाद एक बार फिर जबरदस्त हंगामा हुआ था.
सीट नहीं मिलने पर बिगड़ी बात
कहते हैं कि साल 2014 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच था. नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे, वे स्टेडियम में देर से पहुंचे, लिहाजा उन्हें वीआईपी बॉक्स में सीट नहीं मिली, उन्हें वेट करने के लिए कहा गया, उनके लिए रिजर्व सीटों पर प्रीति के दोस्त बैठे हुए थे.
प्रीति ने नेस पर संगीन आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पर नेस प्रीति से बात करने गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई. उसके बाद 13 जून 2014 की रात एक्ट्रेस ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट में प्रीति ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करने धमकाने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकने और कमरे में बंद कर देने का आरोप भी लगाया था. मामला दर्ज हुआ, 4 साल तक केस भी चला लेकिन साल 2018 में प्रीति जिंटा ने अपनी शिकायत वापस ले ली और मामला सुलझ गया.
मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती हैं नेस वाडिया
बता दें कि नेस वाडिया अरबपति नुस्ली वाडिया के बेटे हैं और उनकी मां मौरीन वाडिया एक फैशन मैगजीन की मालकिन हैं. नेस पाकिस्तान ने फाउंडर मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती हैं. प्रीति ने भी साल 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी कर ली और खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment Special, Mohammad Ali Jinnah, Ness Wadia, Preity zinta
FIRST PUBLISHED : January 29, 2023, 07:00 IST
