नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का बांग्लादेश और श्रीलंका का मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भले ही महत्वहीन रहा, लेकिन शाकिब अल हसन और एंजेलो मैथ्यूज के लिए यह रह-रहकर याद आने वाला है. इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज Timed Out हुए. 146 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब कोई बैटर ‘टाइम्ड आउट’ हुआ. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ ‘टाइम्ड आउट’ की अपील की थी, जिसकी खूब आलोचना हुई. बहरहाल, एंजेलो मैथ्यूज ने इसका बदला अपने अंदाज में लिया. उन्होंने शाकिब हल हसन को ना सिर्फ आउट किया, बल्कि उन्हें टाइम पूरा होने का इशारा भी किया.
.
Tags: Angelo Mathews, Bangladesh, Shakib Al Hasan, Sri lanka, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 6, 2023, 21:37 IST
