मेसी शानदार फुटबॉलर के साथ ही बेहतरीन इंसान भी है. उनकी प्रेम कहानी भी कम अनूठी नहीं है. बचपन में बेहद शर्मीले स्वभाव के मेसी ने 5 साल की उम्र में पहली बार अपनी पत्नी अंतोनेया रोकुजो को देखा था. उन्होंने अपनी जिंदगी के 35 साल में 30 साल अंतोनेया के प्रेम में बिताए हैं. मेसी दंपति के तीन बच्चे हैं. उनका नाम थिएगो, मतियो और सिरो है.
