Madhuri Dixit instagram- India TV Hindi

Image Source : MADHURI DIXIT INSTAGRAM
Madhuri Dixit

Madhuri Dixit: ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने का फीवर सोशल मीडिया पर चढ़ा हुआ है। आम के लेकर खास भी इस गाने पर वीडियो बना रहा है। बता दें कुछ दिनों पहले आप ने भी एक वीडियो देखा होगा जिसमें एक लड़की हरे रंग का कपड़ा पहन कर ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ में डांस कर रही थी। जी हां हम वहीं लड़की आयशा की बात कर रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ था। वहीं अब इसी स्टाइल में डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने वीडियो बनाया है। अब फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

Pushpa 2: Allu Arjun और Rashmika Mandanna की ‘पुष्पा 2’ भारत के साथ इस देश में भी होगी रिलीज

बता दें माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। इस लुक पर वह बेहद ही अच्छी दिख रही हैं। माधुरी इस वीडियो में बिल्कुल वहीं स्टेप्स कर रही हैं जो वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की करती दिख रही थी। कई फैंस को माधुरी का ये वीडियो बहुत पंसद आ रहा। लेकिन कई फैंस माधुरी को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा आपको ऐसा नकल करने की आवश्यकता नहीं है। एक ने लिखा माधुरी जी आप इतनी बड़ी कलाकार है आपको क्या जरूरत दूसरों की नकल करने की। ऐसे में आप उसे पॉपुलर बना रहे हो ना कि खुद। मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी। शायद किसी को भी ये पसंद नहीं आया होगा।  एक ने लिखा, वाह माधुरी मैम भी आज दूसरों की हूक स्टेप फॉलो कर रही हैं

Mia Khalifa बनीं Akshara Singh, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर फैंस तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा, जब क्वीन खुद ट्रेंड में शामिल होती है तो और कौन ट्रेंड जीत सकता है। हाल ही में माधुरी दीक्षित को ‘झलक दिखला जा 10’ में देखा गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘मजा मा’ थी। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *