मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (Malhar Patekar) इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं. एक एक्टर होने के साथ ही नाना पाटेकर एक लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नाना अपने नाम कई सम्मान कर चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री जैसे बड़े सम्मान शामिल हैं. अपने अलग अंदाज और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी के लिए फेमस नाना पाटेकर को तो सभी अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके बेटे मल्हार (Malhar Patekar) के बारे में जानते हैं. वह क्या करते हैं, कैसे दिखते हैं, कहां से पढ़ाई की है? जैसे कई सवालों के जवाब आपको देते हैं.
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार के लुक की बात करें तो वह हूबहू अपने पापा की ही तरह दिखते हैं. पहली नजर में मल्हार को देखकर कोई भी कह देगा कि वह नाना के बेटे हैं. यही नहीं, वह नानी की ही तरह सादगी पसंद भी हैं. सिंपल कपड़े, कोई फंकी हेयरस्टाइल नहीं, ना ही स्टाइलिश लुक्स. मल्हार बेहद सिंपल रहना पसंद करते हैं.
अन्य स्टारकिड्स की तरह हाई-फाई इंग्लिश मीडियम स्कूल से अलग, मल्हार ने मुंबई के सरस्वती मंदिर स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने कॉमर्स से अपना ग्रेजुएशन किया है. एक फिल्मी बैकग्राउंड से आने के चलते वह बचपन से ही मनोरंजन जगत में काम करने के शौकीन रहे हैं. कहा जाता है मल्हार प्रकाश झा की फिल्म में काम भी करने वाले थे, लेकिन इसी बीच नाना और प्रकाश झा की लड़ाई हो गई जिसके चलते मल्हार ने प्रकाश झा की फिल्म में काम करने से मना कर दिया.
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार हूबहू उन्हीं की तरह दिखते हैं.
इसके बाद मल्हार ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म में काम किया. यह फिल्म थी द अटैक ऑफ 2611. हालांकि, फिल्म में काम करने के बाद अब मल्हार का खुद का प्रोडक्शन हाउस है. इस प्रोडक्शन हाउस को मल्हार ने अपने पिता नाना पाटेकर के नाम पर शुरू किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Entertainment news., Nana patekar
FIRST PUBLISHED : November 19, 2022, 08:16 IST
