नई दिल्ली. 90 के दशक के लगभग सभी बच्चों ने फिल्म ‘माई फ्रेंड गणेशा’ तो देखी ही होगी. इस फिल्म के आशु ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के डायलॉग हों या आशु का मासूम चेहरा सब कुछ आज भी दर्शकों को बखूबी याद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘माई फ्रेंड गणेशा’ में आशु का किरदार निभाने वाला बाल कलाकार कोई लड़का नहीं, बल्कि एक लड़की है. बचपन में आशु बनकर दिल जीतने वाली ये एक्ट्रेस आज भी अपने अभिनय से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

अगर आप अभी तक इस एक्ट्रेस के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो चलिए आपको उनका नाम बता ही देते हैं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ओटीटी क्वीन अहसास चन्ना (Ahsaas Channa) हैं. अहसास चन्ना आज ओटीटी प्लेटफार्म और वेब सीरीज का जाना-माना नाम बन चुकी हैं. अहसास की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रोजेक्ट्स और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं.

Tags: Entertainment news., TV Actor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *