साउथ स्टार एक्टर महेश बाबू के पिता और तेलुगू के सुपरस्टार कृष्णा (Superstar Krishna) का निधन 15 नवंबर को हार्ट अटैक (Superstar Krishna Death) के चलते हो गया. उनके यूं चले जाने से हर तरफ गम का माहौल है. हर कोई महेश बाबू के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए जा रहा है. इसमें साउथ के सुपरस्टार्स समेत राजनीतिक गालियारों से भी राजनेताओं ने आकर शोक व्यक्त किया था. ऐसे में अब तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने उनके अंतिम संस्कार के दिन यानी कि आज इंडस्ट्री को बंद करने का फैसला किया है. ऐसे में आज शूटिंग नहीं की जाएगी. इसी बीच अब सुपरस्टार कृष्णा के अंतिम दर्शन करते हुए महेश बाबू की पत्नी और बच्चों की फोटोज सामने आई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *