प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. गुनीत अपने मंगेतर और बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. दोनों 11 और 12 दिसंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं.

प्रोड्यूसर गुनीत ने एक वीडियो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है. इससे पहले गुनीत झूठी शादी का नाटक भी रचा चुकी हैं. हालांकि यह सब गुनीत ने दादी की खुशी कि लिए किया था. अब गुनीत और सनी असल में शादी कर नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं.

दादी की खुशी के लिए रचा चुकी हैं झूठी शादी
गुनीत ने बताया कि उनके मंगेतर सनी की दादी कैंसर से जूझ रही थी. दादी की खास इच्छा थी की वे अपने पोते सनी की शादी देखकर जाएं. इसको लेकर हमने सगाई समारोह में झूठी शादी का नाटक कर दादी को खुश करने की कोशिश की थी. गनीत ने बताया कि दादी से जब मैं मिली थी तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही शादी कर लो, मैं तुम्हारी शादी में नाचूंगी. इसके बाद जब दादी की हालत बिगड़ने लगी तो हमने अगले 48 घंटों में सगाई का प्रोग्राम रखा और इसी में शादी का नाटक कर दादी को खुश कर दिया. दादी ने मुझे खानदारी जेवरात भी दिए थे. साथ ही

नया परिवार पाकर खुश हैं गुनीत
गुनीत ने बतााय कि जब मैं 23 साल की थी तो मैंने अपने माता-पिता को खो दिया था. मैं हमेशा से ही एक बड़ा परिवार का हिस्सा बनना चाहती थी. आज सनी के परिवार का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं. मैं प्रसन्न हूं कि मुझे सनी जैसा लड़का मिला है. गुनीत के मंगेतर सनी भी एक बिजनेसमैन हैं और मीनाक्षी क्रिएशंस नाम की कंपनी चलाते हैं. गुनीत भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं. गुनीत की प्रोडक्शन कंपनी का सिखया एंटरटेनमेंट है. गुनीत के प्रोडक्शन तले ही गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंचबॉक्स, मसान, जुबान और पग्लैट जैसी फिल्में बनी हैं.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *