नई दिल्ली: करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बहुत अच्छा रिश्ता है. चारों अक्सर साथ में मस्ती करती हुई नजर आती हैं. करीना कपूर ने कई दफा अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं.
अब, मलाइका अरोड़ा ने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करके नेटिजेंस का ध्यान खींचा है. ऐसा लग रहा है कि मलाइका अपनी गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बहुत प्यारी लग रही हैं.
(फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)
थ्रोबैक फोटो में करीना, करिश्मा, मलाइका और अमृता अपने कैजुअल और स्टाइलिश आउटफिट में कैमरे के लिए खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं. जहां करीना सफेद शर्ट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं, वहीं करिश्मा नीले टॉप और काली पैंट में स्टाइलिश लग रही हैं.
मलाइका ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहनी हुई है, जबकि उनकी बहन अमृता सफेद ड्रेस पहने दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘लड़कियों को मिस कर रही हूं.’ काम की बात करें, तो मलाइका जल्द ही एक रियलिटी शो में दिखाई देंगी जो उनके परिवार, दोस्तों और काम के बारे में होगा. उनके दोस्त और परिवार के लोग भी शो में आएंगे और उन पर खूब बातें करेंगे. इसके अलावा, वे आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में एक खास डांस नंबर में भी दिखाई देंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kareena kapoor, Malaika arora
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 19:34 IST
