हाइलाइट्स

कन्या राशि के जातकों के लिए नीच भंग राजयोग लाभकारी माना जा रहा है.
कन्या राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह का आय भाव में गोचर हो रहा है.

Neechbhang Raj Yoga : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन ना सिर्फ 12 राशि के जातकों को प्रभावित करता है, बल्कि पृथ्वी पर भी इसका असर देखने को मिलता है. ग्रह गोचर से हर राशि के जातक पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखा जाता है. नौ ग्रहों में सेनापति के रूप में जाना जाने वाला मंगल ग्रह 10 मई 2023 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कर्क राशि को मंगल की नीच राशि के रूप में जाना जाता है. जब कोई ग्रह किसी नीच राशि में प्रवेश करता है तो उसका परिणाम भी नकारात्मक निकल सकता है. परंतु यहां पर मंगल ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करने से नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है. जो 3 राशियों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान में बढ़ोतरी लेकर आया है. कौन सी है वे 3 राशियां आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित आलोक पाण्डया से.

मेष राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मेष है उनके लिए नीचभंग राजयोग आर्थिक तंगी दूर करने वाला साबित हो सकता है. मेष राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. इस दौरान नया वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मेष राशि के जातकों को माता का सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग रियल एस्टेट प्रॉपर्टी से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें – तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें इस 1 बात का विशेष ध्यान, जान लें तुलसी लगाने के 6 फायदे

मिथुन राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदाई माना जा रहा है. मंगल ग्रह मिथुन राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिसकी वजह से आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान यदि आप ठीक तरीके से काम करेंगे तो आपको कुछ बड़ा प्राप्त हो सकता है. इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. जिन व्यापारियों ने उधार दे रखा था वह वापस मिल सकता है. आपकी वाणी का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा. जो लोग मीडिया, कला, अकाउंट और मार्केटिंग से जुड़े हैं उनके लिए शानदार रहेगा.

यह भी पढ़ें – बेहद शुभ माना जाता है अशोक का पेड़, जल चढ़ानें से दूर होती है आर्थिक तंगी, जान लें इसका शाब्दिक अर्थ और लाभ

कन्या राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए नीच भंग राजयोग लाभकारी माना जा रहा है. कन्या राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह का आय भाव में गोचर हो रहा है. इस दौरान आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढ़ोत्तरी होगी. यह समय ऐसा है इस वक्त आप पुराने समय में किए निवेश का भी लाभ उठाएंगे. रुका धन प्राप्त हो सकता है, आर्थिक मजबूती के प्रबल योग बन रहे हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *