हाइलाइट्स

ऐपल का सेकंड जनरेशन होमपॉड लॉन्च हो गया है.
नए होमपॉड की सेल 3 फरवरी से शुरू होगी.
इसकी चिप को सिस्टम-सेंसिंग तकनीक के साथ जोड़ा गया है.

नई दिल्ली. ऑरिजिनल होमपॉड को बंद करने के लगभग दो साल बाद ऐपल ने आखिरकार भारत में अपना सेकंड जनरेशन होमपॉड स्पीकर लॉन्च कर दिया है. नया Apple स्मार्ट स्पीकर एडवांस कम्प्यूटेशनल ऑडियो, ह्यूमिडिटी सेंसर, रिफाइन डिजाइन और कई अन्य फीचर्स से लैस है. यह 100 प्रतिशत रिसाइकिल फैब्रिक से बना है. कंपनी का कहना है कि यह होमपॉड S7 चिप से लैस है. इसमें एक नया मल्टीकैमरा व्यू भी शामिल किया गया है.

नया Apple HomePod भारत में 32,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह व्हाइट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है. भारत में यह फिलहाल ऐपल के आधिकारिक स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. अगर करें इसकी सेल की, तो ग्राहक इसे 3 फरवरी को खरीद सकेंगे.
Apple HomePod (2nd Gen) के फीचर्स
नया होमपॉड मेश एक्सटीरियर के साथ आता है. कंपनी ने दावा किया है कि यह 100 प्रतिशत रिसाइकिल फैब्रिक से बना है. स्पीकर एक बैकलिट टच सरफेस के साथ आता है और इसका डिजाइन में सिलेंड्रिक है. इसका उपयोग सिरी के साथ भी किया जा सकता है. यूजर्स Apple Music के साथ 100 मिलियन से अधिक गीतों की लिस्ट सुन सकते हैं और नए स्पीकर पर Spatial ऑडियो का आनंद ले सकते हैं.

सिस्टम-सेंसिंग टेक्नोलॉजी
चिपसेट की बात करें तो यह S7 चिप द्वारा संचालित होता है. कंपनी के अनुसार, S7 चिप को सिस्टम-सेंसिंग तकनीक के साथ जोड़ा गया है ताकि और यूजर्स को एडवांस कम्प्यूटेशनल ऑडियो मिल सके. यह एक 20 मिमी ड्राइवर एक इन-बिल्ट ईक्यू माइक के साथ आता है. इसके जरिए मैसेज को ब्रॉडकास्ट करने के लिए एक साथ दो स्पीकर को इन-होम इंटरकॉम सिस्टम के रूप में उपयोग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Apple iPhone 15 की कीमत में मिल जाएगी बढ़िया स्‍पोर्ट्स बाइक, लॉन्च से पहले पता चल गया दाम!

टेम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर
नए टेम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर की मदद से Apple HomePod अब इनडोर टेम्प्रेचर को माप सकता है और यह यूजर्स को पंखे को चालू करने जैसे ऑटोमेशन की अनुमति देगा. यह स्मोक और कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म के साथ आता है, जो आईफोन यूजर्स को फोन दूर होने पर सूचित करता है.

 मल्टीकैमरा व्यू
इसके अतिरिक्त, रीडिजाइन किया गया होम ऐप अब यूजर्स को क्लाइमेट, लाइट और सुरक्षा जैसी नई कैटेगरी के जरिए नेविगेट करने की अनुमति देता है. इसमें एक नया मल्टीकैमरा व्यू भी शामिल किया गया है. नया होमपॉड iPhone SE (सेकंड जेन) और iPhone 8 और उसके बाद में iOS 16.3 के डिवाइस के साथ चलेगा. इसके अलावा यह iPad Pro, iPad (5वीं जनरेशन) और iPad Air ( थर्ड जनरेशन) और या iPad मिनी (जनरेशन) और iPadOS 16.3 में चलता है.

Tags: Apple, Iphone, Tech news, Tech News in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *