मुंबई. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक दिन पहला अपनी शादी की 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस मौके पर उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में भारती और उनकी फैमिली दिख रही है. वीडियो के बैक्रगाउंड में ‘भाग डी के बॉस’ सॉन्ग चल रहा है. इसे भारती और उनके बेटे गोला यानी लक्ष्य पर फोकस करके फनी अंदाज में बनाया गया है. वीडियो में भारती के साथ-साथ उनकी बहन, मम्मी-पापा भी गाने के साथ लिप सिंक करते हुए दिख रही हैं. यह वीडियो रेस्तरां से लेकर मॉल के बीच अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है.

वीडियो में एक जगह भारती की मां उनके बाल पकड़ सिर हिलाती हैं. इसमें भारती गोला के लिए की गई शॉपिंग की भी झलक दिखाती हैं. इस वीडियो को भारती की दोस्त और रेस्तरां मालिक इशिका अरोड़ा ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारती और हर्ष की वेडिंग एनिवर्सरी वाला दिन काफी मस्त रहा. उन्होंने लिखा, “आज का दिन मस्त था.”

Tags: Bharti Singh, Haarsh Limbachiyaa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *