नई दिल्ली: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) को उनकी जिंदगी का प्यार मिल गया है और वे इसे छिपाने के मूड में बिल्कुल नहीं लगती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंशुला स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं, जबकि रोहन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया है. उन्होंने कुछ क्रॉस लैंग्वेज इंडी प्रोजेक्ट्स के लिए लिखा है.

अंशुला की रोहन के साथ डेटिंग की अफवाहें तब सामने आईं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक प्यार भरा वीडियो पोस्ट किया था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों वाकई में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘उन्होंने इस साल की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर डेटिंग शुरू कर दी थी. अंशुला का परिवार रोहन से अच्छी तरह वाकिफ है और वास्तव में उन्हें काफी पसंद भी करता है. दोनों अक्सर छुट्टियों पर जाते हैं और अगर वे जल्द ही अगला कदम उठाते हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी. वे एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं.’

Tags: Anshula Kapoor, Arjun kapoor, Boney Kapoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *