मुंबई: इरफान खान (Irrfan Khan) अचानक इस दुनिया से जाना फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के लिए भी बड़ा झटका था. उनके किरदारों के अलग अंदाज के लोग कायल हो जाते थे. इरफान खान का आज यानी 7 जनवरी को जन्मदिन है. आज भले ही वो हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें बेइंतहा प्यार करते हैं. इरफान खान अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे. उनकी जिंदगी के ऐसे कई किस्से हैं जो उनकी अच्छाईयों को बयां करते हैं.

इरफान ने अपने लाइफ में बहुत से काम किए थे जिनकी वजह से लोग उनकी आज भी तारीफ करते हैं. उनका एक ऐसा ही किस्सा उनके एक करीबी दोस्त आईपीएस अफसर हैदर अली जैदी (IPS haider ali zaidi) ने एनबीटी को बताया था. भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अफसर हैदर अली जैदी इरफान के पड़ोसी और स्कूल-कॉलेज में साथ पढ़ने वाले दोस्त हैं. एनबीटी को दिए एक बयान में उन्होंने अपने और इरफान के बचपन के कई किस्सों के बारे में बताया था.

मिल गई विराट-अनुष्का की बेटी वामिका की पहली झलक, क्यूटनेस देख फैंस ने लुटाया प्यार

दोस्तों के लिए जान पर खेल जाते थे इरफान
अपनी बातचीत में हैदर अली ने बताया था कि इरफान और वो बचपन से साथ रहे. यहां तक कि उन्होंने पढ़ाई भी साथ ही की थी. एक बार का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वह इरफान के साथ कॉलेज से घर आ रहे थे और रास्ते में उन्हें बिजली का करंट लग गया, उस दौरान वह काफी तड़प रहे था लेकिन वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की. ऐसे में इरफान ने उन्हें करंट से छुड़ाकर उनकी जान बचाई थी.

इन फिल्मों में निभाए दमदार किरदार
दिवंगत अभिनेता इरफान खान इंडस्ट्री में कई ऐसे किरदार निभाए जो शायद उनसे अच्छा कोई निभा ही नहीं सकता था. फिल्मों इरफान खान जब भी डायलॉग बोलते थे तो उनके अंदाज पर लोग फिदा हो जाते थे. अपने किरदारों केकाम के जरिए ही वह लोगों के दिलों पर राज किया करते थे. अपने एक्टिंग करियर में इरफान ने फिल्म मकबूल, पान सिंह तोमर, द लंच बॉक्स, डी डे, पीकू, हासिल, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, मदारी ,स्लमडॉग मिलियनेयर और अंग्रेजी मीडियम जैसी कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो शायद उनके किरदार के बिना अधूरी होती.

Tags: Irrfan Khan, Irrfan Khan Death, Irrfan Khan Movies, News on Irrfan Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *