मुबंई . बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. न्यासा देवगन, सुहाना खान, अनन्या पांडे, जाह्ववी कपूर और सारा अली खान जैसे स्टार किड्स की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. हालांकि, कई बार इन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. पिछले कुछ सालों में नेपोटिज्म की वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी है. हाल में ही अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन क्रिसमस पार्टी की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं. इसके अलावा स्टार किड्स को अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से भी ताने सुनने पड़ते हैं.
न्यासा देवगन: काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन ने क्रिसमस के मौके पर खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स के साथ पार्टी की. इस पार्टी में न्यासा का लुक देखने लायक था. हालांकि, ट्रोलर्स ने पार्टी के वीडियो आने पर न्यासा के कलर के लेकर भद्दी बातें की. न्यासा को उनके रिवीलिंग कपड़ों को लेकर भी भला-बुरा कहा गया. इसके अलावा कुछ लोगों ने उनके नशे में होने के आरोप भी लगा दिए. ये पहली बार नहीं है जब न्यासा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Khushi Kapoor, Nysa Devgn, Suhana Khan
FIRST PUBLISHED : December 29, 2022, 07:00 IST
