मुंबई: शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण स्‍टारर ‘पठान’ (Pathaan) 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म विवादों का सामना करते हुए रिलीज होती या पोस्टपोन होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल शाहरुख का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख की बहन शहनाज भी नजर आ रही हैं. कहा जाता है कि शाहरुख की बेटी सुहाना और पत्नी गौरी के अलावा अगर कोई महिला उनके बेहद करीब हैं, तो वो उनकी बड़ी बहन शहनाज हैं. शाहरुख की बहन शहनाज के बारे में बहुत कम लोग जानते है, वह लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं.

शाहरुख खान फिल्मी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. अब उनकी बेटी सुहाना खान भी अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली हैं. इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं. अब उनकी फिल्म का ट्रेलर भी लीक हो गया है. हालांकि पूरा ट्रेलर 10 जनवरी को सामने आने वाला है. इसी बीच अब शाहरुख अपनी बहन शहनाज संग एक वीडियो में नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Tags: Actor Shahrukh Khan, Shah rukh khan, Shahrukh Khan pathan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *