Best Saree Looks- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI
Best Saree Looks

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने डांस के अलावा फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर इंडियन, सभी में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं Nora Fatehi अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। यहां हम आपके लिए नोरा फतेही के साड़ी लुक्स (Nora Fatehi Saree Looks) लेकर आए हैं जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। नोरा के ये लुक्स स्टाइलिश और बेहद खूबसूरत हैं।

सेक्विन साड़ी में नोरा

Best saree look ideas

Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI

Best saree look ideas

आजकल सेक्विन साड़ी का खूब चलन देखने को मिल रहा है। इस फोटो में नोरा फतेही बेबी पिंक कलर की सेक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप किया है और कानों में सिर्फ ईयर स्टड्स पहने हैं।

सी थ्रू साड़ी

Best saree look

Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI

Best saree look

नोरा फतेही की ये गोल्डन और क्रीम कलर की सी थ्रू साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी के साथ नोरा ने कट स्लीव मैचिंग ब्लाउज पहना है, जिससे उनका लुक क्लासी लग रहा है। साड़ी से मैचिंग के झुमके और लाइट मेकअप में नोरा स्टाइलिश दिख रही हैं।

पेस्टल ग्रीन साड़ी

Best saree look ideas

Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI

Best saree look ideas

नोरा फतेही ने पेस्टल ग्रीन साड़ी में स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने साड़ी स्ट्रैपी ब्लाउज पहना है जो उन्हें साड़ी में बोल्ड लुक दे रहा है। इसके अलावा नोरा ने गले में ग्रीन कलर का हेवी पोलकी नेकलेस पहना है और लाइट मेकअप किया है।

पिंक चिकनकारी साड़ी

Best saree look

Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI

Best saree looks

नोरा फतेही का चिकनकारी साड़ी में लुक स्टाइलिश लग रहा है। नोरा ने इस साड़ी के साथ कट स्लीव ब्लाउज पहना है जिसमें फ्रिल वर्क भी है। साड़ी के लुक को और बढ़ाने के लिए नोरा फतेही ने मैचिंग पर्ल कुंदन चोकर सेट पहना है। आप भी नोरा के इस लुक को घर में आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। ये लुक ऑफिस के लिए भी परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें: ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ की सई जोशी से सीखिए साड़ी में कैसे दें पोज, देखें आयशा सिंह के बेस्ट साड़ी पोज

Lips care tips: डार्क होंठों को पिंक बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चिलचिलाती धूप के कारण चेहरे की चमक हो गई है कम तो फ्लॉलेस स्किन के लिए आज ही अपनाएं ये टिप्स

Latest Lifestyle News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *