मुंबई. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ का जश्न पूरी दुनिया मना रही है. ऑडियंस और शाहरुख खान के फैंस सिनेमाघरों से जश्न की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. वहीं, सेलेब्स भी सिनेमाहॉल में ‘पठान’ देखने के बाद अपने रिएक्शन दे रहे हैं. डियर जिंदगी में शाहरुख की को-स्टार रहीं आलिया भट्ट ने भी पठान के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की है. उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ ‘पठान’ को सेलिब्रेट किया. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ‘पठान’ का रिव्यू भी दिया.
आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ पठान देखने सिनेमाहॉल पहुंची थीं. उन्होंने पॉपकॉर्न के साथ फिल्म को एन्जॉय किया है. इस दौरान उनकी बेटी ‘राहा’ उनके साथ नहीं दिखीं. यकीनन रणबीर कपूर उनकी केयर कर रहे होंगे! आलिया फिल्म देखने के बाद शाहरुख खान के लिए अपना प्यार बयां किया.
आलिया भट्ट ने पठान देखने के बाद रिएक्शन दिया. (फोटो साभारः Instagram @aliaabhatt)
अलिया भट्ट अप्रत्यक्ष तौर पर उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो ‘पठान’ का विरोध कर रहे थे. उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ ‘पठान’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “क्योंकि प्यार की हमेशा जीत होती.” आलिया ने आगे फायर वाले इमोजी के साथ ‘व्हाट ए ब्लास्ट’ यानी एक धमाकेदार फिल्म है, लिखा. वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने सिनेमाहॉल से एक सेल्फी शेयर की.
आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ. (फोटो साभारः Instagram @sonirazdan)
इस सेल्फी में सोनी राजदान दोनों बेटी शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट के साथ दिखीं. तीनों हाथ में पॉपकॉर्न के मग पकड़े हुए थे और सेल्फी के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे. इस सेल्फी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए सोनी ने दिल वाले इमोजी के साथ ‘पठान’ लिखा. तीनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बता दें, शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अहम किरदार में हैं. फिल्म में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म ने भारत में दो दिन में 125 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Pathan film, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : January 28, 2023, 08:35 IST
