बिना लैंडिंग गेयर के पायलट ने कराई 'हैरतअंगेज' लैंडिंग, यात्रियों की सांसें अटकी हुई थीं, Video आया - India TV Hindi

Image Source : AP
बिना लैंडिंग गेयर के पायलट ने कराई ‘हैरतअंगेज’ लैंडिंग, यात्रियों की सांसें अटकी हुई थीं, Video आया सामने

अमेरिका में एक एयरपोर्ट पर यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट बिना फ्रंट लैंडिंग गियर के उतर गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट एथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर दी। अमेरिका के चार्लोट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार 28 जून को एक डेल्टा प्लेन बिना फ्रंट लैंडिंग गियर के ही लैंड कर गया। इसके बाद एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इस घटना में कोई भी पैसेंजर घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद रनवे को बंद कर दिया गया और चालक दल को प्लेन को हटाने लगे हुए हैं।

डेल्टा प्लेन से जुड़े एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि यात्रियों को ले जा रहा विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 7.25 बजे रवाना हुआ था। एयरलाइन ने आगे कहा कि बोइंग 717 प्लेन में 96 यात्री सहित दो पायलट और तीन फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। इसी बीच प्लेन जैसे ही चार्लोट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पायलटों को नोज़ गियर असुरक्षित होने का संकेत मिला। इसके बाद चालक दल ने आगे जांच करने के लिए एक मिस्ड एप्रोच प्रक्रिया शुरू की।

जांच में पता चला कि खुले हुए थे नोज लैंडिंग गियर के दरवाजे

हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारियों को इसकी जांच करने की अनुमति देने के लिए प्लेन को चार्लोट एयरपोर्ट में एटीसी टॉवर से गुजारा गया। डेल्टा ने कहा कि इससे पता चला कि नोज लैंडिंग गियर के दरवाजे खुले थे, लेकिन नोज गियर ऊपर की ओर खुला हुआ था। यात्रियों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान में कोई अव्यवस्था नहीं थी। उन्होंने क्रू के काम की भी सराहना की।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *