Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) भले ही शो से बाहर निकल गए हैं, लेकिन उनका क्रेज दर्शकों पर बना हुआ है. तजाकिस्तान से निकल इंडियन रियलिटी शो का हिस्सा बनना और अपनी एक्टिविटी से दर्शकों का दिल जीत लेना कोई अब्दु से सीखे. इसी बीच अब्दु के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आया है. बताया जा रहा है कि भारतीयों का दिल जीतने के बाद अब अब्दु ने एक इंटरनैशनल प्रोजेक्ट को साइन किया है. रिपोर्ट के अनुसार, अब्दु अब ‘बिग ब्रदर यूके’ (Big Brother UK) में दिखने वाले हैं.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दु रोज़िक को ‘बिग ब्रदर यूके’ शो का ऑफर मिला है और उन्होंने इसे ज्वाइन करने की हामी भी भर दी है. वह शो के लिए जून या जुलाई तक रवाना हो जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग ब्रदर यूके’ पांच साल बाद फिर से एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है.

बता दें कि बिग बॉस 16 से अब्दु रोजिक अपने प्रोफेशनल वजहों के चलते बाहर हुए थे. उन्होंने शो को ज्वाइन करने से पहले अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए वह हामी भर रखा था. ऐसे में उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया. शो छोड़ने के बाद अब्दु का एक गाना रिलीज हुआ था.

शो में 19 साल के अब्दु अपने क्यूट लुक्स और प्यार भरे व्यवहार के चलते लोगों के फेवरेट थे. उन्होंने शो में शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर और निमृत कौर अहलूवालिया के साथ एक करीबी रिश्ता बनाया था. आपको बता दें कि अब्दु तजाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. वह अपने सिंगिंग स्टाइल की वजह से फेमस हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर अब्दु के गाने वायरल होते रहते हैं. अब्दु पारंपरिक गाने के अलावा हिंदी गाने भी गाते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. मजेदार बात ये है कि वह सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का भी हिस्सा हैं.

Tags: Bigg boss, Entertainment news.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *