Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi News

Image Source : MMOONSTAR
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Babita ji Munmun Dutta) का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है, इस दौरान उन्हें काफी चोट लगी है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है,  शो में जेठालाल के पिताजी ‘चंपक चाचा’ का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट (Amit Bhatt) के साथ भी पिछले दिनों हादसा हो गया था। अब सीरियल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta Accident) भी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस दुर्घटना की जानकारी अपने फैंस को दी। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta Tv Shows) ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों को छोटा करके घर लौटने के बारे में भी बताया है।

ट्रैवल लवर मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने लगभग एक हफ्ते पहले अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी। वो अभी स्विट्जरलैंड और जर्मनी घूमी हैं, लेकिन एक्ट्रेस जर्मनी में एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुनमुन दत्ता ने बताया, ‘जर्मनी में मेरा एक छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था, मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रिप को बीच में छोड़कर घर वापस आना पड़ रहा है।’ इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 

जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड गई थीं जो ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां से हॉट चॉकलेट खाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने लिंड्ट म्यूजियम का भी टूर किया और खूब मस्ती की। उन्होंने लिखा, “लिंट होम ऑफ चॉकलेट की एक यात्रा।’ 

ये भी पढ़ें-

Splitsvilla X4: उर्फी जावेद को इस चॉकलेटी ब्वॉय से हुआ प्यार, कहा मां को भी मना लूंगी!

Bholaa First Look: अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म ‘भोला’ का फर्स्ट लुक, कल जारी होगा ‘भोला’ का टीजर

Drishyam 2: ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी ‘दृश्यम 2’, जानिए कब और कहां देखें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *