राम चरण (Ram charan) और उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) साउथ इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं. दोनों ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं. फैंस दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं. इन पर लोग खूब प्यार भी लुटाते हैं. अगर इनकी कोई तस्वीर साथ में आ जाती है तो वो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. वहीं न्यू ईयर (New Year 2023) की शुरुआत से पहले ही राम चरण वाइफ उपासना के साथ कपल गोल्स दे रहे हैं. उनकी साथ में तस्वीर भी वायरल हो रही है.
हसबैंड राम चरण के साथ वाइफ उपासना कोनिडेला (Ram Charan-Upasana Konidela Photos) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर किया है. इसमें दोनों के बीच की बेस्ट बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. फैंस भी इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं’. इनकी पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और ब्यूटीफुल कपल बता रहे हैं. कई तो दोनों की जोड़ी को परफेक्ट कपल भी बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अगर इनके लुक की बात की जाए तो ब्लैक सूट-बूट में राम बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं. वहीं, उपासना प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक भी देखते ही बन रही हैं. दोनों साथ में पोज दे रहे हैं और इनके साथ में एक प्यारा पपी भी दिख रही है. उपासना की पोस्ट को कुछ ही देर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ram Charan, Ram charan photos, South cinema
FIRST PUBLISHED : December 27, 2022, 14:27 IST
