हाइलाइट्स
घाना के खिलाफ पुर्तगाल की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था
लेकिन मैच के शुरुआती एक घंटे में पुर्तगाल ने निराश किया
पुर्तगाल के खिलाड़ियों की फिनिशिंग में भी कमी दिखी
दोहा. दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप H के मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए.
स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे. घाना की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (73वें मिनट) और उस्मान बुखारी (89वें मिनट) ने गोल किए.
Out of this world 🇵🇹
🖐 Cristiano Ronaldo becomes the first man to score at five FIFA World Cups#FIFAWorldCup | @Cristiano pic.twitter.com/3UKqXLsZWd
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 24, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 25, 2022, 00:21 IST
