पाकिस्तान में बम धमाके जारी- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
पाकिस्तान में बम धमाके जारी

पाकिस्तान में लगातार बम धमाके हो रहे हैं। जिनमें कई लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा था और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। अधिकारी ने कहा, “चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा, “पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।” घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले के मीरानशाह इलाके में थॉल पुल पर एक आत्मघाती हमलावर सेना के वाहन से जा टकराया।

सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमले में नायक रैंक के 33 वर्षीय कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *