पाकिस्तान ने रिहा किए 200 भारतीय, ट्रेन के रास्ते आए भारत - India TV Hindi

Image Source : FILE
पाकिस्तान ने रिहा किए 200 भारतीय, ट्रेन के रास्ते आए भारत

Pakistan-India: पाकिस्तान ने 200 से ​अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। ये भारतीय मछुआरे ट्रेन के रास्ते भारत आए और गुजरात के वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। पाकिस्तानी द्वारा रिहा किए गए 200 से अधिक भारतीय मछुआरे सोमवार को पंजाब से एक विशेष ट्रेन के जरिए गुजरात के वडोदरा पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मछुआरे तड़के वडोदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को 2019 और 2022 के बीच अरब सागर में गुजरात तट से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास से पकड़ा था। 

उनका दावा था कि वे पाकिस्तानी समुद्र क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह 200 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था। मछुआरों को अटारी-वाघा सीमा पर मौजूद संयुक्त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के हवाले किया गया था।

गुजरात मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 200 मछुआरों में से 171 गुजरात से हैं और अन्य दीव, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात मत्स्य विभाग के अधिकारियों का दल अमृतसर में वाघा सीमा पर 200 मछुआरों को लेने पहुंचा। उन्हें ट्रेन से वडोदरा लाया गया। 

सरकारी बयान के अनुसार, वडोदरा से उन्हें उनके-उनके राज्य भेजा जाएगा। पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को मानवीय आधार पर रिहा किया गया। पाकिस्तान के अधिकारियों ने पिछले महीने भी गुजरात के 184 मछुआरों को रिहा किया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *