नई दिल्ली. सेलिब्रिटी किसी भी देश के हों, उनके चाहने वाले दुनियाभर में होते हैं. अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस को देखने की इच्छा किसकी नहीं होती, और जब कभी आपके फेवरेट कलाकार आपकी आंखों के सामने आ जाएं, तो आपकी भी इच्छा यही होगी कि एक सेल्फी उनके साथ ले ली जाए और ऐसा नजारा हम आए दिन अपने देश के मुंबई शहर के एयरपोर्ट पर देखते ही रहते हैं.
ये तो हुई फैंस की बात, लेकिन हम अगर सेलिब्रिटी की बात करें, तो उनके एक नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों में फैंस होते हैं और हर दिन उनकी किसी न किसी फैंस से मुलाकात हो ही जाती है और वे सेल्फी देने से या अपने फैंस से बात करने में हिचकिचाते नहीं हैं, लेकिन कभी-कभार वे परेशान भी हो जाते हैं, जब उनके फैंस हद पार कर देते हैं और ऐसा कुछ देखने को मिला है पाकिस्तान में, जब वहां की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) को लोगों ने घेर लिया.
सोशल मीडिया पर इस वक्त हानिया आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हानिया को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर नजर आ रही है और उसी भीड़ के बीच हानिया अपनी गाड़ी की ओर जाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लोगों के बीच वह इस कदर फंस जाती हैं कि वह अपनी गाड़ी के पास पहुंच नहीं पातीं और नाराज हो जाती हैं. वीडियो में वह गुस्से से लाल नजर आ रही हैं.
हानिया आमिर के इस वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर लोग कमेंट कर एक्ट्रेस की पक्ष में बात कर रहे हैं. लोग हानिया का समर्थन करते नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स का कहना है कि लोगों को इस तरह हानिया के साथ नहीं करना चाहिए था. वहीं, बात हानिया की करें तो वह पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जो छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी दममार अभिनय की वजह से छाई रहती हैं और पाकिस्तान में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistani Actress, Viral video
FIRST PUBLISHED : November 14, 2022, 16:00 IST
