मुंबई: शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) के 2 दिनों के कलेक्शन को देखकर कह सकते हैं कि यह फिल्म सुपरहिट हो गई है. इसने दूसरे दिन 113.6 करोड़ रुपये की कुल कमाई की, जिसके बाद दुनियाभर में सिर्फ दो दिनों में इसकी कमाई 219.6 करोड़ रुपये पहुंच गई. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. दूसरे दिन, ‘पठान’ ने हिंदी मार्केट में 68 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसके डब वर्सन ने 2.5 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया.

फिल्म की दूसरे दिन कुल कमाई 70.50 करोड़ रुपये नेट (82.94 करोड़ ग्रोस) थी. इस प्रकार, यह एक ही दिन में 70 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इस बीच, विदेशी कलेक्शन भी अविश्वसनीय रहा, फिल्म ने 30.70 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘पठान’ ने अपने दूसरे दिन भी इतिहास रच दिया, जब इसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. पहले दिन फिल्म की कमाई हिंदी वर्सन में 55 करोड़ रुपये से अधिक रही. डब किए गए वर्सन से 2 करोड़ कमाए यानी कुल 57 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ.

Tags: Pathan, Pathan film, Shah rukh khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *